Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शुक्रवार 3 अक्टूबर को एक डेढ़ साल के बच्चे की बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा निरधना गांव, चरथावल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, शाहनवाज का बेटा आलीशान घर में खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बच्चे की हर जगह तलाश की, खेतों और गलियों तक उसे खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी देर तक खोजने के बाद जब घर के बाथरूम में देखा गया, तो बच्चे का शव पानी से भरी बाल्टी में पड़ा हुआ मिला।
स्थानीय ग्रामीण जरीश अहमद के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते बाल्टी में गिर गया होगा। बच्चे के पिता शाहनवाज कर्नाटक में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं और मृतक उनकी इकलौती औलाद थे। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।
