CG Breaking: छत्तीसगढ़ में 144 पदों पर होगी भर्ती, 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही रोजगार के नए अवसर भी खुलने जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर राज्य सरकार ने 12 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) खोलने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही इन केंद्रों में कुल 144 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह निर्णय वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुख्य बजट प्रावधान के तहत लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम चिरमिरी के कोरिया कालरी, खड़गवां जनपद के ग्राम पंचायत जरौंधा, कोंडागांव विकासखंड के ग्राम गोलावंड, बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम मुरमा, कोरिया जिले के ग्राम सकरिया, राजपुर विकासखंड के ग्राम सेवारी, दरभा विकासखंड के ग्राम पोड़ागुड़ा और चिंतापुर, दुलदुला विकासखंड के ग्राम करडेगा, फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पेटामारा (अकीरा) और ग्राम गंझियाडीह, तथा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम केराडीह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

प्रत्येक PHC में 12 पद स्वीकृत

आदेश के अनुसार, हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 12 मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इनमें एक चिकित्सा अधिकारी, एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक, एक फार्मासिस्ट ग्रेड-2, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, तीन स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्नीशियन, एक सहायक ग्रेड-3, एक वार्ड बॉय और दो आया के पद शामिल हैं। इस तरह 12 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कुल 144 पदों पर भर्ती होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज और समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *