CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 में एक बार फिर छातिम वृक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई। भाजपा विधायक सुनील सोनी ने प्रश्नकाल के दौरान इस पेड़ को जीवन के लिए खतरनाक बताते हुए इसके रोपण और हटाने को लेकर सवाल उठाया।

विधायक सुनील सोनी ने पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी से पूछा कि क्या छातिम वृक्ष के दुष्प्रभावों को देखते हुए इसके रोपण पर रोक लगाई गई है और क्या पहले से लगे पेड़ों को हटाकर अन्य स्थानों पर विस्थापित करने की कोई योजना है।

इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि वर्तमान में न तो छातिम वृक्षों का नया रोपण किया जा रहा है और न ही इस पर किसी प्रकार की रोक लगाई गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विभाग के पास अभी तक लगाए गए छातिम वृक्षों को हटाने या विस्थापित करने की कोई प्रस्तावित योजना नहीं है।
![]()

