CG Budget Session 2026: विधानसभा में SIR पर हंगामा, 19 लाख वोटरों के नाम कटे, बयान पर विपक्ष का वॉकआउट

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 के दौरान शून्यकाल में SIR को लेकर जोरदार हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं।

इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर से अजय चंद्राकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जनहित का नहीं बल्कि निर्वाचन से जुड़ा विषय है। उनके इस बयान के बाद सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। हंगामे के बीच विपक्ष ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

अन्य मुद्दों पर भी हुई बहस

सत्र के दौरान वीरता पदक प्राप्तकर्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा भी उठा। विधायक सुनील सोनी ने भाठागांव के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि वहां 5 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 1 डॉक्टर ही उपस्थित रहता है।

CG Budget Session 2026

इस पर जवाब देते हुए अजय चंद्राकर ने हल्के अंदाज में टिप्पणी की कि बाकी डॉक्टर “धुरंधर पार्ट-2” देखने गए हैं और फिल्म खत्म होने के बाद आएंगे, जिस पर सदन में ठहाके भी लगे।

हालांकि, SIR के मुद्दे पर जारी विवाद के चलते सदन का माहौल गरमाया रहा और विपक्ष ने विरोध दर्ज कराते हुए कार्यवाही का बहिष्कार किया।

CG Budget Session 2026: विधानसभा में जंबूरी आयोजन पर हंगामा, मंत्री ने जांच से किया इंकार, विपक्ष का वॉकआउट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *