CG Budget Session 2026: विधानसभा में वीरता पुरस्कार का मुद्दा, मंत्री ने दिया ये जवाब..

CG Budget Session 2026

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र 2026 के दौरान सशस्त्र बलों के वीरता पुरस्कार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हुई। प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने वीरता पदक प्राप्त जवानों और अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

 

गृह मंत्री ने बताया कि वीरता पुरस्कार पाने वाले जवानों और अधिकारियों को उनके नियोक्ता बल की ओर से एकमुश्त 20 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उन्हें जीवनभर हर महीने 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

यह जानकारी भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने पूछा था कि वीरता पदक प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और पुलिस के जवानों को क्या सुविधाएं दी जाती हैं और वर्ष 2024 से अब तक कितने जवानों को यह सम्मान मिला है।

 

गृह मंत्री ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति वीरता पदक और अन्य वीरता पुरस्कार मिलने पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित मौद्रिक भत्ता भी दिया जाता है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शौर्य पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को अलग से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के स्थायी निवासी, जो सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बल या राज्य बलों में कार्यरत हैं, उन्हें वीरता के लिए चक्र-मेडल श्रृंखला के अंतर्गत पुरस्कार मिलने पर राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि या भूमि के बदले नगद सहायता दी जाती है।

CG Budget Session 2026: विधानसभा में SIR पर हंगामा, 19 लाख वोटरों के नाम कटे, बयान पर विपक्ष का वॉकआउट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *