Sarguja News: बकरी चुराने के लिए पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी चाचा-भतीजा गिरफ्तार

Sarguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बकरी चोरी करने आए चोरों ने पति-पत्नी की बेरहमी से कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो आपस में चाचा-भतीजा हैं।

 

रात में मांगा आसरा, फिर कर दी हत्या

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हरता निवासी रीमा राम लकड़ा (52) और उनकी पत्नी उर्मिला लकड़ा (50) 22 अक्टूबर की रात घर में सो रहे थे। उसी रात दो युवक उनके घर पहुंचे और रात रुकने के लिए आसरा मांगा। दंपती ने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें अपने घर ठहरने की अनुमति दे दी।

 

लेकिन रात के अंधेरे में दोनों युवकों ने कुल्हाड़ी से पति-पत्नी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर में बंधी 7 बकरियां चुराकर फरार हो गए।

 

पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा है। इनमें एक आरोपी एक बैगा के साथ पहले भी दंपती के घर आया था। इसलिए उसे ये बात पता थी कि दंपती ने बकरियां पाल कर रखी है।

 

जानकारी के मुताबिक, रीमा राम लकड़ा (52 साल) और पत्नी उर्मिला लकड़ा (50 साल) ग्राम कुम्हरता के रहने वाले हैं। उन दोनों की कोई संतान नहीं है। रीमा राम पेशे से किसान था। वह पहले गांव का चौकीदार भी था। 23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण उन्हें काम के सिलसिले में बुलाने पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। दरवाजा खोलकर उसने घर के अंदर झांका तो दंपती का शव जमीन पर पड़ा था। इसकी जानकारी उसने रीमा राम के भाई दुहन को दी।

 

घर से 7 बकरे गायब, आरोपियों तक पहुंची पुलिस

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रभात भगत ने बताया कि रीमा लकड़ा और पत्नी उर्मिला के सिर पर भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई है। अंबिकापुर (ग्रामीण) SDOP तूल सिंह सहित पुलिस टीम मामले ने लोगों से पूछताछ की।

 

जांच में पता चला कि रीमा लकड़ा बकरा-बकरी पालते थे। घर से 7 बकरे गायब मिले। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों करीमन मझवार (42 वर्ष) और जय श्याम मझवार (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *