Raipur News: राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उदय वराड़े पर मंदिर के पुजारी ऋषि तिवारी की पिटाई करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि पुजारी ने ‘मन की बात’ सुनने से मना किया, जिसके बाद उदय वराड़े ने कथित रूप से उन्हें गालियां दीं और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पीड़ित पुजारी ने आरोप लगाया कि इस दौरान उदय वराड़े ने उनके प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और हाथ पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद जब पुजारी शिकायत दर्ज कराने टिकरापारा थाना पहुंचे तो पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक FIR दर्ज नहीं की।


इसके चलते पुजारी ने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं के थाने पहुंचने पर वहां हंगामा हुआ। करीब तीन घंटे तक पुलिस और नेताओं के बीच तीखी बहस चली। दबाव के बाद पुलिस ने आरोपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज की।
