CG Weather Update: दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई गई है।

यहां हुई वर्षा

छुईखदान और गंडई में 3-3 सेमी, रघुनाथ नगर, साल्हेवारा, गुंडरदेही और सहसपुरलोहारा में 2-2 सेमी, जबकि बागबाहरा, बेरला, मैनपुर, रेंगाखार कला, साजा और गोबरा नवापारा में 1-1 सेमी वर्षा हुई.

CG Rain Alert

प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. दो दिन बाद अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. साथ ही एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

आज रायपुर का मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *