Raipur Durga Visarjan: नवरात्रि के समापन के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी नगर निगम रायपुर ने पूरी कर ली है। इस बार भी खारून नदी के महादेव घाट पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

आयुक्त विश्वदीप ने जोन कमिश्नरों और अमले को प्रशासनिक ड्यूटी सौंपी है। महादेव घाट में लाइट, केन, स्टेज, लाउडस्पीकर और साफ-सफाई की व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने आदेश दिया है कि दुर्गा उत्सव के दौरान सभी अधिकारी NGT के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
