Sarguja Accident: स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Sarguja Accident

Sarguja Accident: अंबिकापुर के पास नेशनल हाईवे 130 पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही महिलाओं को कुचल दिया, जिससे मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ग्राम भिठ्ठीकला के पास हुआ। (अंबिकापुर स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को कुचला)

बताया जा रहा है कि ग्राम जोगीबांध की तीन महिलाएं बाजार करने भिठ्ठीकला आई थीं। शाम करीब 7 बजे वे घर लौटने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी अंबिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से जा भिड़ा। (बिकापुर स्कॉर्पियो ने 3 महिलाओं को रौंदा)

हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को भीड़ से बचाकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मृत महिलाओं के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। (Ambikapur Scorpio accident)

घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घंटों प्रयास के बाद हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। (Ambikapur Scorpio accident three women death)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *