CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियों में आई गिरावट के कारण लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच राहत की खबर यह है कि मंगलवार से प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग (IMD Alert CG) ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल (Heavy rain in CG)
रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई।
आज रायपुर का मौसम ( Raipur Weather)
रायपुर में भी आकाश मेघमय रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तापमान 27 से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

इन क्षेत्रों में दर्ज की गई बारिश (CG Monsoon Alert)
कुसमी 11 सेमी, बलरामपुर 11 सेमी, चांदो 5 सेमी, चलगली 4 सेमी, पौदी उपरोड़ा 4 सेमी, दौरा कोचली 4 सेमी, अंबिकापुर 4 सेमी, रामानुजगंज 3 सेमी, सामरी 3 सेमी, रघुनाथनगर 3 सेमी, रामचन्द्रपुर 3 सेमी, भैयाथान 3 सेमी, वांड्राफनगर 3 सेमी, कापू 2 सेमी, बेलगहना 2 सेमी, जनकपुर भरतपुर 2 सेमी, प्रतापपुर 2 सेमी, बिहारपुर 2 सेमी, चांपा 2 सेमी, नया बाराद्वार 2 सेमी, लखनपुर 2 सेमी, कोटाडोल 2 सेमी, लुंड्रा 2 सेमी, कुनकुरी 2 सेमी, प्रेमनगर 1 सेमी, राजपुर 1 सेमी, शंकरगढ़ 1 सेमी, पसान 1 सेमी, मनोरा 1 सेमी, उदयपुर 1 सेमी, जांजगीर 1 सेमी, दरिमा 1 सेमी, सन्ना 1 सेमी, मगरलोड 1 सेमी, बेलतरा 1 सेमी, नानगुर 1 सेमी, सरिया 1 सेमी, केल्हारी 1 सेमी, भैसमा 1 सेमी।
