Bilaspur News: BJP नेत्री ने युवक को चप्पल से पीटा, महामाया मंदिर पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर के पास चोरी के पुराने विवाद को लेकर भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल की महामंत्री रेहाना बेगम ने एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरी के विवाद से बढ़ा मामला

शिकायत के अनुसार, मंदिर रोड निवासी तुषार पटेल की प्रसाद की दुकान और होटल है। करीब एक सप्ताह पहले उनकी दुकान में चोरी हुई थी। शनिवार को महामाया मंदिर गेट के पास उन्हें अपनी दुकान का पूर्व कर्मचारी करिया उर्फ मनोज दिखाई दिया। तुषार ने उस पर चोरी का संदेह जताते हुए उसके साथी मोन्टी धीवर से पूछताछ की।

बताया गया कि मनोज वर्तमान में रेहाना बेगम की फूलों की दुकान में काम करता है। इसके बाद मोन्टी ने रेहाना बेगम को मौके पर बुलाया, जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

मारपीट और धमकी का आरोप

तुषार पटेल ने आरोप लगाया है कि रेहाना बेगम, भागवत उर्फ रेहान, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उनका कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी बहन मेघा प्रधान और ईश्वर प्रधान के साथ भी मारपीट की गई। उन्होंने शरीर पर चोट लगने और कपड़े फाड़ने का आरोप भी लगाया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

रेहाना बेगम ने भी रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राजा पटेल, मेघा पटेल, ईश्वर प्रधान और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बाल खींचने, हाथ मरोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रेहाना का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे मोन्टी और करिया के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *