CG IPS Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।![]()
पवन देव को मिली नई जिम्मेदारी
वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं का दायित्व सौंपा गया है। वे अब राज्य की नागरिक सुरक्षा और अग्निशमन सेवाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
GP सिंह को प्रशिक्षण और पुलिस अकादमी की कमान
IPS अधिकारी जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ-साथ महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। अब पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण से जुड़े दोनों प्रमुख दायित्व उनके पास रहेंगे।
काबरा को रेल और ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार
1997 बैच के IPS दीपांशु काबरा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात का प्रभार दिया गया है।
अमित कुमार को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। डॉ. आनंद छाबड़ा को तकनीकी सेवाएं, डायल-112 और दूरसंचार की जिम्मेदारी दी गई है।
विवेकानंद को अतिरिक्त प्रभार
IPS अधिकारी विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वित्त, योजना एवं प्रबंध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस फेरबदल के बाद विभाग में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।
SRP कल्लूरी बने पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक
IPS अधिकारी SRP कल्लूरी को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। यह पद पुलिस विभाग से जुड़े आवास और अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
31 IPS अधिकारियों के इस तबादले के बाद पुलिस विभाग में विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।



