IGKV Paper Leak: रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक (IGKV Paper Leak) मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कीट विज्ञान के पेपर के बाद अब प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्नपत्र भी लीक होने की पुष्टि हुई है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है।![]()
10 हजार में बेचा पैथोलॉजी का पेपर
पुलिस के अनुसार, प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित हुई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने प्लांट पैथोलॉजी का प्रश्नपत्र छात्रों मोहम्मद सोमान और अजय नायक को 10 हजार रुपये में बेचा था।
दोबारा होगी परीक्षा
मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्लांट पैथोलॉजी और कीट विज्ञान दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। अब 7 अगस्त की बीएससी कृषि प्रथम वर्ष प्लांट पैथोलॉजी और 20 अगस्त की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष एंटोमोलॉजी परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में दोबारा आयोजित की जाएगी।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस इस मामले में अब तक प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पांडेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू शामिल हैं। मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लीक हुआ प्रश्नपत्र कितने छात्रों तक पहुंचा और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। तेलीबांधा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
IGKV Paper Leak: IGKV पेपर लीक के बाद 2 एग्जाम, इस दिन से होंगी दोबारा परीक्षाएं


