Janjgir Champa Accident: खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत, गणेश उत्सव की रिहर्सल के लिए निकले थे घर से

Janjgir Champa Accident

Janjgir Champa Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पामगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहर्सल के लिए निकले थे।

truck scooty Accident pamgarh Janjgir

खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी (truck scooty Accident pamgarh Janjgir)

जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप (Sumit Kashyap) और 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप (Prahlad Kashyap) रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों को लेने स्कूटी से निकले थे। वे गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहर्सल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क किनारे ब्रेकडाउन हालत में खड़े ट्रक से उनकी स्कूटी टकरा गई। (scooty hits truck Janjgir)

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत (Sumit Kashyap Prahlad Kashyap death)

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Janjgir Accident

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे की सूचना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *