Jesus AI Video: जीसस को देवी-देवताओं का पिता बताने वाले वीडियो पर मसीह समाज ने जताई आपत्ति: निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Raipur AI Video: राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे AI जनरेटेड वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फेसबुक पर अपलोड किए गए कई वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं से जुड़े आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप है। इन वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। मामले में हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jesus AI Video: दुर्ग: सोशल मीडिया पर वायरल एक एआई जनरेटेड विवादित धार्मिक वीडियो को लेकर दुर्ग में यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। काउंसिल का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कारण बन सकती है।tcw

प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

यूनाइटेड क्रिश्चियन काउंसिल ने अपने ज्ञापन में कहा कि वायरल पोस्ट में ईसाई और हिंदू धर्म से जुड़े आराध्य स्वरूपों के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री दिखाई गई है। काउंसिल ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में कोई ईसाई समुदाय का व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी समान रूप से कार्रवाई की जाए।

भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाने की मांग

काउंसिल ने प्रशासन से भविष्य में सोशल मीडिया पर इस तरह की भड़काऊ और विवादित सामग्री के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सभी समुदायों के बीच शांति, आपसी सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।

पहले भी हो चुकी है शिकायत

जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर साझा किए गए कुछ वीडियो में ईसा मसीह और हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में ऐसे दावे किए गए, जिन पर विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई। इसी मामले को लेकर रायपुर में हिंदू संगठनों ने भी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *