CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ में भयंकर बाढ़; उफान पर नदियां, कुलेश्वर महादेव मंदिर में चढ़ा पानी

CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसका असर राजिम धाम में भी देखने को मिल रहा है, जहां महानदी का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वर्षों बाद पानी पहुंच गया है।tcw

गरियाबंद जिले में लगातार करीब 60 घंटे से हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सिकासेर जलाशय से 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद राजिम स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर तक नदी का पानी पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है। नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की मुनादी कराई जा रही है।

CG Weather Update

कई मार्गों पर आवागमन प्रभावित

भारी बारिश के चलते गरियाबंद जिले की पैरी नदी भी उफान पर है। इसके कारण नेशनल हाईवे 130सी पर पिछले 24 घंटे से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। पंटोरा के पास जलभराव होने से रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर यात्री बसों का संचालन भी रुक गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

CG Weather Update

पुल के ऊपर बह रहा पानी

दंतेवाड़ा जिले में लगातार बारिश के कारण भैरमगढ़ के पातरपारा में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

CG Weather Update

महादेव घाट पर बढ़ा खारुन नदी का जलस्तर

लगातार बारिश का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल रहा है। खारुन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और महादेव घाट पर बने पुल तक पानी पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *