Kawardha News: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कवर्धा जिले के घुमाछापर गांव के पास सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। टमरू नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बह गई। ट्रॉली में सवार 7 मजदूर भी पानी के तेज बहाव में बह गए, लेकिन सभी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 7 मजदूर नाले में बहे (Kawardha tractor trolley flood)
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में रेत घाट बंद होने के बावजूद इलाके में अवैध रेत खनन का काम जारी है। हादसे के वक्त भी कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर नाले से रेत भर रहे थे। तभी अचानक बारिश से नाले में पानी का उफान आया और ट्रैक्टर-ट्रॉली डूब गई।

सूरजपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत (Surajpur lightning strike)
उधर, सूरजपुर जिले में भी बारिश ने कहर बरपाया। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में 7 लोग आ गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बाकी 6 लोग झुलस गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

