Jashpur Gangrape: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विशेष जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 युवकों को हिरासत में लिया है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। (जशपुर 13 साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप)

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी को पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ एक रिश्तेदार के घर से लौट रही थी। आरोप है कि पिकनिक से लौट रहे कुछ युवकों ने रास्ता रोककर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता की बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी। (जशपुर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म)

सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया, लेकिन मामला गंभीर होने के कारण पुलिस तक पहुंचा। (Jashpur minor girl gang rape)
जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
