Sakti Accident: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पिता समेत दो बच्चे..

Bilaspur Fire: बाजार में लगी भीषण आग, साइकिल स्टोर समेत 4 दुकानें जलकर खाक

Sakti Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर गुरुवार को कार और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में पिता समेत उसके दो बच्चे घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।tcw

जानकारी के अनुसार कार सवार पिता अपने बेटे और बेटी के साथ सक्ती से बाराद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार और ट्रैक्टर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

Sakti Accident: कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत, पिता समेत दो बच्चे..

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में कार सवार पिता और उसके दोनों बच्चों को चोटें आई हैं। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *