Raipur Ganesh Pratima: लाखे नगर चौक में फिर खुला पलक झपकाने वाले बप्पा का पंडाल, अश्लील गाने विवाद के बाद ढंका हुआ था पर्दा

Raipur Ganesh Pratima

Raipur Ganesh Pratima: राजधानी रायपुर के लाखे नगर चौक स्थित पलक झपकाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन अब श्रद्धालु फिर से कर सकेंगे। पंडाल में अश्लील गाने बजने और उस पर डांस किए जाने के बाद इसे बंद करा दिया गया था। लेकिन बुधवार 5 सितंबर की रात करीब 11 बजे पंडाल के पर्दे हटाकर प्रतिमा के दर्शन शुरू किए गए।

Lakhe Nagar Ganesh pandal

इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे और गणेश जी की पूजा-अर्चना की। समिति ने बताया कि शुक्रवार शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिमा के दर्शन नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे।

लाखे नगर गणेश प्रतिमा विवाद रायपुर

लाखे नगर में विवाद के चलते बंद हुआ था पंडाल (Lakhe Nagar Ganesh pandal)

4 सितंबर की देर रात को विवाद बढ़ने पर पंडाल की लाइट बंद कर दी गई थी और प्रतिमा को ढक दिया गया था।
सिंधु युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा लगाए गए इस पंडाल में बजरंग दल ने आपत्ति जताई थी कि वहां फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए और उन पर नृत्य भी किया गया।

पलक झपकाने वाले बप्पा

प्रतिमा के स्वरूप पर भी विवाद (Raipur Ganeshotsav Vivad)

बजरंग दल ने यह भी आरोप लगाया था कि गानों के साथ-साथ भगवान गणेश की प्रतिमा के स्वरूप से भी छेड़छाड़ की गई। विरोध के बाद समिति को प्रतिमा को मूल स्वरूप में पुनः स्थापित करना पड़ा। अंततः बुधवार रात पंडाल दोबारा खोला गया और पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति दी गई।

Raipur Ganeshotsav Vivad

देखिए वीडियो –

https://youtu.be/UYVfRKTf64s 

https://youtu.be/UiKLLtlHJz8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *