CG School Time Change: छत्तीसगढ़ में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेगी कक्षाए

CG School Time Change

CG School Time Change: छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के शाला संचालन समय में परिवर्तन करने का आदेश जारी किया है। नया समय 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा और इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ( छत्तीसगढ़ में स्कूलों का समय बदला)

दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल (CG school timing update)

प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक, शनिवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक संचालित होंगे।

द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवारः दोपहर 12:15 बजे से 4:15 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल (CG new school timing)

सोमवार से शुक्रवारः प्रातः 10:00 बजे से 4:00 बजे तक, शनिवारः प्रातः 8:30 बजे से 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

कलेक्टर भोसकर ने बदलते मौसम और कड़ाके की ठंड को देखते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय प्रमुखों को संशोधित समयानुसार ही कक्षाएं संचालित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। (CG winter school timing)

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुरूप गर्म वस्त्र पहनाकर ही विद्यालय भेजें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *