Janjgir Champa News : युवक की नहर में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Janjgir Champa News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के सिवनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां शुक्रवार सुबह नहर में एक युवक की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और जांच शुरू कर दी है।

घटना जांजगीर चांपा जिले के नैला थाना क्षेत्र की है। जहां नहर में पूर्व सरपंच के बेटे की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक अर्जुन सिंह चौहान पूर्व सरपंच महारथी चौहान का बेटा था। वह हरेली पर्व के दिन घर से निकला था और उसके बाद लौटकर नहीं आया। लोगों ने जब नहर किनारे शव देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।

 

शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में अर्जुन (Arjun Singh Chauhan murder) के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहराई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए गहनता से जांच शुरू कर दी है।

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल

अर्जुन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप सहित परिजन बेसुध हो गए हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *