Korba Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, तीन युवतियां गंभीर, चारों एक ही बाइक पर सवार

Korba Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार को सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा पाली थाना क्षेत्र के बांधाखर-नाउमुड़ा मोड़ के पास हुआ।

चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे

जानकारी के अनुसार, चारों युवक-युवतियां एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठीं तीनों युवतियां बुरी तरह घायल हो गईं।

 

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। युवक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ट्रेलर चालक मौके से फरार

घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से गाड़ी का नंबर व अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *