Mahasamund Accident: खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, पीछे से आ रहे ट्रक ने 2 लोगों कुचला; मौके पर मौत

Mahasamund Accident

Mahasamund Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला महासमुंद जिले के नेशनल हाईवे-53 से सामने आया है, जहां पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार हादसा बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ। गौरटेक निवासी परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) देर रात नेशनल हाईवे-53 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई।

टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Mahasamund Accident

ट्रक चालक फरार, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *