CG News: बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, गिनती के दौरान खुला मामला; तलाश में जुटी पुलिस

CG News: कोरबा जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बालक जवानों का ध्यान भटकाकर चैनल गेट खोलकर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

चोरी के मामले में बंद था बालक

जानकारी के अनुसार, पोंडीबहार निवासी बालक को चोरी के मामले में 27 सितंबर को कोडिया स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में दाखिल कराया गया था। शनिवार सुबह मुख्य द्वार खुलने के बाद जवान अपने काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान बालक ने मौका पाकर चैनल गेट खोला और वहां से फरार हो गया।

गिनती के समय हुआ खुलासा

बालक के फरार होने की जानकारी गिनती के दौरान मिली। इसके बाद सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए बालक की तलाश तेज कर दी है।

CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बालक की तलाश की जा रही है। उसके घर और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द उसका पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *