Raipur Holiday: राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब 20 नवंबर (शुक्रवार) को देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्थानीय छुट्टी रहेगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के बाद स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है।
इन कार्यालयों में लागू होगा अवकाश
20 नवंबर का स्थानीय अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होगा। इस दिन संबंधित कार्यालय बंद रहेंगे।
इनकी नहीं रहेगी छुट्टी
सरकार के आदेश के अनुसार, देवउठनी एकादशी का यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय में लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज जारी रहेगा।

