Dhamtari Suicide: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक बुजुर्ग दंपती के शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की लाशें घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटकी हुई मिलीं। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।![]()
बेटे-बहू घर से बाहर गए थे
जानकारी के अनुसार, कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेतरा निवासी नंदकुमार साहू (70) अपनी पत्नी सुशीला बाई साहू (65) और बेटे-बहू के साथ रहते थे। रविवार शाम बेटे-बहू किसी निजी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। सोमवार को गांव की एक महिला किसी काम से उनके घर पहुंची। घर के भीतर फंदे को देखकर वह घबरा गई। महिला ने देखा कि बुजुर्ग दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके हुए हैं।
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
घटना की जानकारी तत्काल आसपास के लोगों और ग्रामीणों को दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुरुद थाना पुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


