Condom Shortage: भारत में कंडोम संकट, 50% तक होगा महंगा?

Condom Shortage

नई दिल्ली: Condom Shortage: वैश्विक तनाव और सप्लाई चेन में आई बाधाओं का असर अब भारत में कंडोम बाजार पर भी दिखने लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में कंडोम की कीमतों में 50% तक बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं कई लोकप्रिय ब्रांड्स बाजार से गायब होने की आशंका भी जताई जा रही है। (भारत में कंडोम संकट)

दरअसल, कंडोम निर्माण में उपयोग होने वाले अधिकांश कच्चे माल का आयात विदेशों से होता है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। बताया जा रहा है कि कंडोम निर्माण में इस्तेमाल होने वाली प्रमुख 6 सामग्रियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ रहा है। (कंडोम महंगा)

किन 6 चीजों से बनता है कंडोम?

1. नेचुरल लेटेक्स: कंडोम का बेस, जो रबड़ के पेड़ों से मिलता है।
2. अमोनिया: लेटेक्स को जमने से बचाने के लिए अमोनिया सबसे जरूरी है। भारत अपनी जरूरत का 86% अमोनिया सऊदी अरब, कतर और ओमान जैसे देशों से मंगाता है। जंग की वजह से ‘हॉर्मुज रूट’ बंद है और जहाज नहीं आ पा रहे हैं। यह इस क्राइसिस का मुख्य कारण बताया जा रहा है।
3. सिलिकॉन ऑयल: यह कंडोम को चिकनाहट (लुब्रिकेशन) देता है। चीन से आने वाले इस तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
4. सल्फर और जिंक ऑक्साइड: मजबूती के लिए जरूरी इन रसायनों के दाम भी बढ़ गए हैं।
5. पैकेजिंग मटेरियल: एल्युमीनियम और PVC फॉयल की कीमतें अब स्थिर नहीं हैं।
6. फ्लेवर और कलर्स: इनकी सप्लाई पर भी ग्लोबल लॉजिस्टिक्स का असर पड़ा है।

क्या होगा असर (condom price hike India)

विशेषज्ञों का मानना है कि कंडोम की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इसका उपयोग कम कर सकता है, जिससे अनचाहे गर्भ और यौन संचारित रोगों (STIs) के मामलों में बढ़ोतरी का खतरा रहेगा। इसके अलावा, सरकार के परिवार नियोजन लक्ष्यों पर भी असर पड़ सकता है। (कंडोम कीमत बढ़ी)

कंपनियां क्यों साधे हैं चुप्पी

हालांकि बड़े ब्रांड्स इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक कच्चे माल की जमाखोरी भी बढ़ रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो बाजार में कंडोम की उपलब्धता पर बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *