CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ के 3 अफसर बन सकते हैं IAS, इन तीनों के नाम चर्चा में

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल सकती है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक प्रस्तावित है।

CG IAS Promotion: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों को जल्द ही भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिल सकती है। IAS अवार्ड के लिए अधिकारियों के नामों पर विचार करने दिल्ली में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक प्रस्तावित है।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सचिव मुकेश बंसल शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार करेंगे।

DPC की बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, पात्रता और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद IAS कैडर में शामिल किए जाने वाले अधिकारियों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इन 3 अधिकारियों के नाम चर्चा में

IAS अवार्ड के लिए अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव पांडे के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस साल राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS में पदोन्नति के लिए पांच पद खाली हैं।

हालांकि, कुछ अधिकारियों से जुड़े मामलों के चलते इस बार उनके नामों पर विचार नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तीन अधिकारियों के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है।

अभिषेक अग्रवाल

3 अफसरों को मिला था IAS अवार्ड

इससे पहले पिछले साल राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को IAS अवार्ड मिला था। इनमें सुमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल और आशीष टिकरिया शामिल थे।

अब इसी प्रक्रिया के तहत अन्य पात्र अधिकारियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। DPC की बैठक के बाद चयनित अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे।

राजीव पांडेय

केंद्र के आदेश के बाद मिलेगा IAS कैडर

DPC बैठक में पात्रता और सेवा रिकॉर्ड की समीक्षा पूरी होने के बाद केंद्र स्तर से औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल किया जाएगा।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए IAS में पदोन्नति को बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जाता है। ऐसे में DPC बैठक और संभावित चयन को लेकर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *