CG Lightning Strike: बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत, धान की रोपाई के दौरान हादसा

Lightning Strike:

CG Lightning Strike: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में हुआ। घटना के समय 25 से 30 किसान खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।tcw

रोपाई के दौरान गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से तीन किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *