RAIPUR CRIME NEWS:खरोरा में महिला की हत्या , चेहरे में मिले चोट के निशान 

 KHARORA: रायपुर के खरोरा इलाके में अज्ञात हमलावर ने महिला की हत्या कर दी. उसके सर पर गहरे चोट के निशान मिले है. दरअसल बरामदे में महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी. बताया जा रही कि महिला घर पर अकेली रहती थी.पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मृतका की पहचान घटना खरोरा थाना इलाके के वार्ड क्रमांक-13 की निवासी पदमा यादव के रूप में हुई हैं. महिला अपने घर में अकेली थी उस वक़्त अज्ञात हमलावरों ने महिला की हत्या कर दी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल मौके से पहुंची और जाँच कर दी हैं.मामले में पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और आस पास के लोगों से पूछ ताछ कर रही हैं.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *