CG WEATHER UPDATE:छत्तीसगढ़ में जल्द पहुंचेगा मानसून, इस बार नौतपा में भी भीषण गर्मी से राहत 

CHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में इन दिनों आंधी बारिश का दौर चल रहा हैं, जिससे नौतपा में भी लोगों को भीषण गर्मी से राहत हैं, प्रदेश में जल्द मानसून के पहुंचने की संभावना हैं.  देश में केरल में मानसून समय से पहले से पहुँच गया हैं. जिससे छत्तीसगढ़ में भी तय समय से पहले मानसून के पहुँचने की संभावना हैं. बता दें कि इस बार प्रदेश में मानसून 5 जून तक दस्तक दे सकता हैं.

नौतपा में मिली भीषण गर्मी से राहत 

प्रदेश में इन दिनों नौतपा में लोगों को भीषण गर्मी से राहत है. राजधानी में नौतपा के पहले दिन यानी 25 मई से ही बादल छाए हुए हैं वही पहले दिन बारिश भी हुई जिससे दिन भर मौसम ठंडा रहा. राजधानी में आज सुबह से धूप-छाँव वाला मौसम हैं, नौतपा के तीसरे दिन भी तेज धूप से राहत हैं.वहीं इस बार नौतपा में लू चलने की संभावना बहुत कम हैं. प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से पिछले 30 साल में रायपुर में मई सबसे ठंडा गुजर रहा है.1991 से अब तक औसत तापमान 41.8 डिग्री रहा है.

राजधानी में 25 मई का तापमान लगभग 34.4 डिग्री सेल्सियस था.वहीं 26 मई को यह घटकर 34.1°C हो गया. सबसे अधिक तापमान 36.9°C बिलासपुर और कम 22.2°C तापमान दुर्ग का रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *