TODAY’S CONGRESS PRESS CONFERENCE: छत्तीसगढ़ में सीबीआई की कार्रवाई और महादेव सट्टा ऐप मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला है.भूपेश बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप का मामला 2022 में सामने आया था, जिसके बाद कांग्रेस सरकार ने सख्त कदम उठाए थे.
उन्होंने बताया कि इस मामले में 200 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं थी.2,000 से ज्यादा बैंक खाते सीज किए गए और 160 से अधिक मोबाइल भी जब्त किए गए. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार मार्च 2022 में ऑनलाइन सट्टेबाजी पर शिकंजा कसने एक भी विधेयक ले आए थे.
भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महादेव ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. तत्कालीन राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर भारत सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.उन्होंने ईडी (ED) पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि ईडी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय राजनीतिक खेल खेलना शुरू कर दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि महादेव ऐप के कथित संचालकों के संबंध बीजेपी नेताओं से हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि असीम दास, जिसे होटल में पकड़ा गया था, वह बीजेपी नेताओं के संपर्क में था और जिस गाड़ी से वह पकड़ा गया, वह भी बीजेपी नेता की थी.
