Bhilai Maitri Bagh White Tiger Death: भिलाई मैत्री बाग जू में मादा सफेद बाघ ‘जया’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। जया का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सूत्रों के अनुसार, जया रविवार तक बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। शुरुआती आशंका है कि पेट में गंभीर इंफेक्शन इसकी वजह हो सकता है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बता दें, जया को कुछ समय पहले रायपुर के नंदन वन से एक्सचेंज प्रक्रिया के तहत भिलाई के मैत्री बाग लाया गया था।
देश का महत्वपूर्ण वाइट टाइगर सेंटर
मैत्री बाग वाइट टाइगर ब्रीडिंग का एक प्रमुख केंद्र है। यहां 1990 में नंदन कानन से पहला सफेद बाघ जोड़ा लाया गया था, जिसके बाद अब तक 19 सफेद बाघों का जन्म यहीं हुआ। इनमें से 13 को देश के अन्य राज्यों—राजकोट, कानपुर, बोकारो, इंदौर, मुकुंदपुर और रायपुर—को भेजा जा चुका है।

जया की मौत के बाद फिलहाल मैत्री बाग में 5 सफेद बाघ शेष रह गए हैं। देशभर में सफेद बाघों की संख्या करीब 160 मानी जाती है, जिनमें से अकेले 19 मैत्री बाग की देन हैं।
