Durg Police Lathicharge Video: रजिस्ट्री दर बढ़ोतरी का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो-

Durg Police Lathicharge Video

Durg Police Lathicharge Video: दुर्ग शहर में भूमि की गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दर में बढ़ोतरी के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। पटेल चौक पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया, जिसके चलते घंटों तक यातायात बाधित रहा। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आईं।

देखिए वीडियो –

प्रदर्शन का नेतृत्व बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसोसिएशन के संचालक मनोज राजपूत कर रहे थे। उनका कहना है कि नई गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दरों में वृद्धि से आम लोगों, छोटे व्यापारियों और गृह निर्माताओं पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा।

सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कई बार मार्ग खाली करने की चेतावनी दी, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी, तब लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *