Ambikapur News: भाजपा विधायक के घर चोरी, पिकअप में भरकर ले गए कीमती सामान

Ambikapur News

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। भाजपा विधायक प्रबोध मिंज (Lundra MLA Prabodh Minj) के सरकारी निवास ‘लुंड्रा सदन’ में बीती रात चोरी की घटना हुई, जहां चोरों ने घर में घुसकर कीमती सामानों को पिकअप वाहन में लादकर फरार हो गए। इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है। (Lundra BJP MLA House Theft)

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के गांधी चौक क्षेत्र में स्थित विधायक निवास में देर रात चोरों ने धावा बोला। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन समेत चोरी का सामान जब्त कर लिया है। (Bhajpa Vidhayak Ke Ghar Chori)

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस वारदात में कितने चोर शामिल थे और कितनों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *