Raipur News: रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला, पुलिस भी रह गए दंग

Raipur News:

Raipur News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर ट्रायल के बहाने पहनकर फरार हो गई। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (रायपुर ज्वेलरी पहनकर महिला फरार)

घटना देवपुरी स्थित ‘मां दुर्गा ज्वेलर्स’ की है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे कमलेश्वरी साहू नाम की महिला अपने साथी मेषराम साहू के साथ दुकान पहुंची। दोनों ने दुकानदार पंकज सोनी से सोने का रानी हार दिखाने को कहा। इस पर दुकान संचालक दुर्गा सोनी ने पास की दूसरी दुकान से रानी हार मंगवाकर उन्हें दिखाया। (रायपुर में ज्वेलरी शॉप से 5 लाख के जेवर पहनकर भागी महिला)

4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर भागी महिला

महिला ने खरीदारी का नाटक करते हुए कई जेवर ट्रायल के नाम पर पहन लिए। इसमें करीब 3.45 लाख रुपये का रानी हार, 1.08 लाख रुपये के चांद बाली, 19,500 रुपये की सोने की अंगूठी और 20,500 रुपये की चांदी की पायल और बिछिया शामिल थे। कुल मिलाकर लगभग 4.93 लाख रुपये के जेवर पहनकर महिला दुकान से निकल गई।

फोन पर बात करते दुकान के बाहर निकली महिला

जेवर पहनने के बाद महिला ने दुकानदार से कहा कि उसकी सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है और वह भी खरीदारी करेगी। इसके बाद वह फोन पर बात करने का बहाना बनाकर दुकान से बाहर निकली और वहां से फरार हो गई।

महिला के बाहर जाते ही उसका साथी मेषराम साहू भी धीरे से निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन दुकान के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने महिला की पहचान और जानकारी पुलिस को दी। टिकरापारा पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और कमलेश्वरी साहू तथा मेषराम साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *