Kanker Couple Suicide: प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर दी जान, परिवार शादी के लिए नहीं था तैयार

Kanker Couple Suicide

Kanker Couple Suicide: कांकेर जिले के पखांजूर के छोटे बेठिया क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबंध था, लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने यह कदम उठा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोनों ने लारी में जहर पी लिया। युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला (25 वर्ष) और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके कारण परिवार और गांव के लोग इस रिश्ते और शादी के पक्ष में नहीं थे। इसी बात से आहत होकर दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *