CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब-कौन सी परीक्षा?

CG Open School Board Exam 2026

CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।

बोर्ड के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है। जारी निर्देशों के मुताबिक उत्तरपुस्तिका का वितरण सुबह 8:35 बजे किया जाएगा, जबकि प्रश्न पत्र 8:40 बजे छात्रों को दिया जाएगा। इसके बाद उत्तर लेखन का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा।

 

ओपन स्कूल बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा के दौरान किसी दिन शासन या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

कब होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं ?

बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर भी जानकारी दी है। परीक्षा केंद्राध्यक्ष 8 अप्रैल 2026 तक अपने केंद्र पर प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित करा सकेंगे। सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

 

इसके अलावा हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जा सकती है। छात्र प्रायोगिक परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी अपने-अपने परीक्षा केंद्र से प्राप्त कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा टाइम टेबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *