Raipur Crime Breaking : युवक की फावड़े से हमला कर हत्या, शव नाले में फेंका

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर हसौद क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या के ठीक बाद खमतराई इलाके में एक और सनसनीखेज मर्डर ने शहर को दहला दिया है। इस बार एक युवक की बेरहमी से फावड़े से हत्या कर दी गई और उसका शव नाले में फेंक दिया गया।

दरअसल, घटना का खुलासा गुरुवार दोपहर उस वक्त हुआ जब खमतराई स्थित शुभाष डेयरी के सामने नाले में स्थानीय लोगों ने एक युवक की लाश देखी। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी।

मृतक का पहचान धन्नू उर्फ घनेश साहू के रूप में हुई है, जो खमतराई के गोवर्धन नगर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और मोहल्ले में छोटी-मोटी चोरियों के लिए कुख्यात था। बुधवार शाम को उसे आखिरी बार इलाके में देखा गया था, जबकि गुरुवार को उसका शव नाले में पाया गया।

पुलिस को शव पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि फावड़े से हमला कर उसकी हत्या की गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या किसी आपसी रंजिश या विवाद के चलते की गई है। आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंक दिया।

जांच में जुटी पुलिस

खमतराई पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण अज्ञात है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *