Raipur Accident: रायपुर में मैग्नेटो मॉल के सामने बड़ा हादसा, कंटेनर ने डंपर को मारी जोरदार टक्कर

Raipur Accident

Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला रायपुर से सामने आया है, जहां रिंग रोड नंबर-01 पर मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

बता दें, जब डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *