Rajnandgaon Accident: राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। शराब के नशे में धुत एक ट्रक ड्राइवर ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
घर के बाहर खेल बच्चे को ट्रक ने कुचला (Rajnandgaon truck crushes child)
जानकारी के अनुसार, दीवानभेड़ी गांव में स्थित काकरिया राइस मिल के पास प्रांजल साहू अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी नशे में धुत ड्राइवर (drunk truck driver) ट्रक लेकर आया और मासूम को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का चक्काजाम (Rajnandgaon truck Accident)
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक सड़क पर बैठकर लोग प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते रहे।
4.25 लाख की आर्थिक मदद
तनाव को देखते हुए एसडीएम, थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। राइस मिल मालिक ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन ने 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

कड़ी कार्रवाई का आश्वासन
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि ट्रक ड्राइवर और राइस मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव जिले में ट्रक की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने नशे में धुत ड्राइवर की पिटाई की। परिवार को 4.25 लाख की मदद, पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
ट्रक ने बच्चे को कुचला, नशे में ट्रक ड्राइवर, राजनांदगांव चक्काजाम, छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज़
देखिए वीडियो –
https://www.instagram.com/reel/DOLC4T8Eual/?igsh=dHY4Z2FsbWFkcmt4
