Raipur Kharun Bridge: कुम्हारी खारुन ब्रिज का मरम्मत कार्य पूरा, आज से आवाजाही शुरू

Raipur Kharun Bridge:

Raipur Kharun Bridge: राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच यातायात की लाइफलाइन माने जाने वाले खारुन ब्रिज पर आज से एक बार फिर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। ब्रिज का मरम्मत कार्य रिकॉर्ड 16 दिनों में पूरा कर लिया गया, जबकि इसके लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया गया था।

tcw

इस पुल से हर दिन करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं, ऐसे में मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती थी। इसके लिए रायपुर और दुर्ग पुलिस लगातार अलर्ट मोड में रही।

31 मार्च की रात से रोका गया था ट्रैफिक

मरम्मत कार्य के चलते 31 मार्च की रात से इस ब्रिज पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया, जिसमें कुम्हारी की ओर बने दूसरे पुल और नीचे स्थित लघु पुल का उपयोग कराया गया।

80 से ज्यादा जवान रहे तैनात

यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों जिलों के 70-80 ट्रैफिक जवान और अधिकारी लगातार तैनात रहे। टाटीबंध चौक, रायपुरा ब्रिज और सिलतरा बायपास जैसे प्रमुख स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

आज से पूरी तरह चालू

ब्रिज की मरम्मत पूरी होने के बाद गुरुवार शाम को ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। इसके बाद शुक्रवार से पुल को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

दुर्ग SSP विजय अग्रवाल और रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में टीम की भूमिका की सराहना की।

Durg Breaking: कुम्हारी खारुन ब्रिज 1 महीने तक बंद, आने-जाने वालों के लिए बदलें रास्ते…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *