CG Assistant Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में 2292 पदों पर सहायक शिक्षकों की भर्ती, इस दिन होगी परीक्षा; जानें सबकुछ..

CG Assistant Teacher Bharti 2026

CG Assistant Teacher Bharti 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। (छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026)

tcw

जारी जानकारी के अनुसार कुल 2292 पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तें विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएंगी। (CG Assistant Teacher recruitment 2026)

लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन और पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा तथा भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

CG Teacher Recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा व्यापम द्वारा अलग से की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द अलग विज्ञापन जारी किए जाने की बात कही गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *