RTE Admission 2026: 1 मई से एडमिशन शुरू, 38 हजार में 11 हजार आवेदन रद्द

RTE Admission 2026

RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया तेज हो गई है। राज्य में 15 अप्रैल को सीटों की लॉटरी और आबंटन किया जाएगा। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा।

tcw

इस वर्ष प्रदेश के 6861 निजी स्कूलों में कुल 21,698 सीटों के लिए 38,439 आवेदन प्राप्त हुए थे। नोडल अधिकारियों द्वारा जांच के बाद 27,238 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 11,201 आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। खारिज किए गए आवेदनों में कई अपूर्ण, डुप्लीकेट या स्कूलों द्वारा निरस्त आवेदन शामिल हैं। रायपुर जिले में ही 2031 आवेदन रद्द किए गए हैं।

RTE Rule Change

प्रवेश प्रक्रिया के तहत लॉटरी और सीट आबंटन की तिथि 13 से 17 अप्रैल तय की गई थी, जिसमें आज 15 अप्रैल को मुख्य रूप से लॉटरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

RTE Admission 2026

कई जिलों में सीट खाली रहने की संभावना

जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बीजापुर, कोंडागांव, सरगुजा, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सूरजपुर, सुकमा, नारायणपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा में सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए हैं। नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन वेरिफिकेशन के बाद और भी कम हो गए हैं।

RTE Admission 2026: RTE में एडमिशन नहीं दिया तो स्कूल की मान्यता होगी रद्द

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *