Raipur News: डेडलाइन बीतने के बाद भी भाठागांव सड़क निर्माण अधूरा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने उठाए सवाल

bhathagaon road

Raipur News: रायपुर के भाठागांव में निर्माणाधीन सड़क परियोजना को लेकर कांग्रेस ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने आरोप लगाया है कि भाठागांव की लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क निर्धारित समय सीमा के बावजूद अब तक पूरी नहीं हो सकी है।tcw

समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा

प्रमोद दुबे ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की समय सीमा दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन जून 2026 तक भी केवल एक तरफ का निर्माण अधूरा रूप से हो पाया है। वहीं दूसरी ओर करीब 40 फीट हिस्से का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है।

bhathagaon road

उन्होंने कहा कि सड़क को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार मेनन के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन से शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।

bhathagaon road

लागत बढ़ने पर उठाए सवाल

पूर्व महापौर ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में डामर की कमी का हवाला देकर लगातार देरी की जा रही है। इस बीच परियोजना की लागत भी बढ़ गई है। उनके अनुसार, सड़क की प्रारंभिक लागत 3 करोड़ 63 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 4 करोड़ 63 लाख रुपए हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि लागत में एक करोड़ रुपए की वृद्धि के लिए जिम्मेदार कौन है और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

bhathagaon road

जनप्रतिनिधियों के वादों पर भी निशाना

प्रमोद दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक और महापौर ने सार्वजनिक सभा में रहवासियों एवं व्यापारियों से 1 मार्च तक सड़क निर्माण पूरा होने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी सड़क अधूरी है।

bhathagaon road

उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य में हुई देरी और लागत वृद्धि की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों से वसूली की जाए तथा जनता से किए गए वादों को पूरा न करने वाले जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय की जाए।

सड़क निर्माण जल्द पूरा करने की मांग

धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि अधूरी सड़क के कारण स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द सड़क पूर्ण करने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *