Raipur OLX Fraud: सेकंड हैंड सामान खरीदने वाले सावधान! OLX के नाम पर बड़ी ठगी

Raipur OLX Fraud:

Raipur OLX Fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और ACCU की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (रायपुर OLX ठगी मामला)

tcw

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI ID के जरिए कुल 2 लाख रुपए की ठगी कर मोबाइल बंद कर दिया। (Raipur cyber fraud)

 

इस मामले में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की। (Raipur OLX Scam)

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बिहार रवाना हुई, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से समस्तीपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

• धीरज कुमार महतो (38 वर्ष)
• सुबोध कुमार सिंह (25 वर्ष)

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

देखिए वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DXGHIuhCLgz/?igsh=MXVyZTJycmc1dGVmYQ==

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *