Mahasamund Ganja Smuggling: महासमुंद में 68 लाख का गांजा जब्त; ईको कार में ले जा रहे थे 137 किलो गांजा, महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार

Mahasamund Ganja Smuggling

Mahasamund Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है, जहां महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई में 137 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए महिला सहित 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई NH-53 पर रेहटीखोल में नाकाबंदी के दौरान की गई।

पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था। इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय सप्लाई चेन को तोड़ने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 ओडिशा और 4 महाराष्ट्र के निवासी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में 40 वर्षीय महिला निलोफर शफी, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला, महाराष्ट्र भी शामिल है। वह मारुति सुजुकी ईको कार में सवार थी।

पुलिस ने दो वाहन, टोयोटा कार (MH 01 BK 4102) और मारुति सुजुकी ईको (OD 19 T 6003), 7 मोबाइल फोन और 11,400 रुपये नकद जब्त किए हैं। कुल मिलाकर करीब 74 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Kawardha Ganja Smuggling: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *