Kawardha Ganja Smuggling: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर के गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जा रहे तस्कर गिरफ्तार

Kawardha Ganja Smuggling

Kawardha Ganja Smuggling: कवर्धा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंटेनर के गुप्त चैंबर से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागालैंड पासिंग एक कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमावर्ती थाना चिल्फी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में बनाए गए विशेष गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। जब्त मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 9 क्विंटल यानी 900 किलोग्राम बताया गया है।

पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई गई है, जिसे भी जब्त कर लिया गया है। मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर राजस्थान, को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था। पुलिस आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

CG Ganja smuggling: गांजा तस्करी का भंडाफोड़; 6 करोड़ के गांजे से भरा ट्रक पकड़ा, 3 तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *